फुंडा के एल्यूमिनियम फैक्ट्री में लगी आग, रात्रि को पहुंची दमकल की टीम, बड़ी मुश्किल से आग पर पाया काबू

पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत फुंडा के आश्रित ग्राम पुनईडीह में स्थित अनुभव एल्यूमीनियम फैक्ट्री में बीती रात तड़के करीब तीन बजे आग लग गई। आग लगते है फैक्ट्री में रहने वाले कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही दमकल को इसकी सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन अभी नहीं लगाया गया है। पाटन थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि आगजनी  घटना की सूचना थाने में नहीं दी गई है। घटना स्थल पर जब स्थानीय पत्रकार पहुंचे तो पत्रकारों को फैक्ट्री के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। आगजनी का जांच जब होगा तो आग लगने का कारण पता चलेगा।