उतई। दुर्ग से उतई मार्ग पर धान से भरा एक ट्रक में आग लग गई। इस आगजनी में काफी नुकसान होने की आशंका है। ट्रक दुर्ग की तरफ से धान लेकर संग्रहण केंद्र सेलू द की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उतई cisf केंद्र के पास ट्रक में अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते ट्रक में आग फैल गई । धान भी जल गया ।।घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जिस स्थान पर ट्रक जल रही है उस रास्ता को वन वे किया गया।। फिर हाल अभी तक दमकल की गाड़ी पहुंची है।







