एल्डरमैन के घर में लगी आग, पूरा घर में रखे सामान जलकर खाक, दमकल की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास जारी, पाटन का मामला, देखिए पूरा वीडियो


पाटन। नगर पंचायत पाटन के एल्डरमैन लोकेश नायक के घर पर आज  दोपहर को आगजनी की घटना हुई । इस घटना में लोकेश नायक के घर पर रखे सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया खबर लिखे जाने तक दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बताया जा रहा कि इस घटना में लोकेश नायक के घर पर रखे कृषि संबंधित सारे सामान जलकर राख हो गए। वहीं उनके घर भी पूरी तरीके से जलकर राख हो गया है।

इस तरह जल रहा है पूरा घर