आईएएस सुधाकर खलगो की बंगले में लगी आग, कार की चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होने से हुई घटना, 4 कार और एसी जलकर खाक, दमकल की मदद से आग पर पाया काबू, रायपुर की घटना


रायपुर। आईएएस सुधाकर खलगो की बंगले में आग लग गई है। कार के चार्जिंग के दौरान हुआ था ब्लास्ट। इसके बाद आग लग गई। तेलंगाना चुनाव में आब्जर्वर है सुधाकर खलगो। पूरा परिवार कार को चार्जिंग में लगाकर बाजार गए थे। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में चार और गाड़ी जल गया। एक एसी भी जल गया। घर के समान भी आग से खाक हो गया। गंज थाने के आफिसर्स कालोनी की यह घटना है। कार से पहले धुआं निकला उसके ब्लास्ट ब्लास्ट हुआ। इसके बाद पास में ही खड़ी इनोवा गाड़ी में पहले आग लगी।