पाटन। पाटन में अभी कुछ माह पहले खुले एचडीएफएस बैंक शाखा में आज सुबह करीब आठ बजे आग लगी। बैंक के अंदर से धुंआ निकलते देख आसपास के लोगो ने आगजनी की खबर दी। इसके बाद नगर पंचायत पाटन का दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके बाद आग की भयावह स्थिति को देख दुर्ग से भी दमकल का वाहन मंगाया गया। हालांकि करीब एक घंटा के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन बताया जा रहा है की आगजनी में बैंक में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए है। आगजनी कैसे हुई इसका अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन आशंका जताई जा रही है की आगजनी शार्ट सर्किट से हुआ होगा।

