पाटन। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं तथा महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए रीपा का निर्माण ग्राम फुंडा में किया गया है। रीपा में अब तेल का उत्पादन भी शुरू हो गया है। आज 500 लीटर सरसो तेल का पहली खेप रायपुर के लिए भेजी गई। इसके अलावा अलसी का भी तेल का उत्पादन शुरू हो गया है। इसका भी जल्द की 500 लीटर की पहली खेप बेचने के लिए रायपुर भेजी जाएगी। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत पाटन मुकेश कोठारी, सरपंच प्रतिनिधि जिलेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।







