ग्राम धनेली में सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस



शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम धनेली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस 17 नवम्बर 2025 को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ NSS ध्वज के ध्वजारोहण और लक्ष्यगीत के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति के विभिन्न रंगों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी लोक-नृत्य, बस्तरिहा गीत, सुवा नृत्य तथा राऊत नाचा प्रमुख रहे।

ग्राम के सरपंच श्री संदीप कुमार वर्मा और पंचगण की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का प्रथम दिवस कार्यक्रम समन्वयक श्री प्रशांत साहू और डॉ. शशिबाला किंडो के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।