पहले खाना खाया फिर सो गया, रात को मौका मिलते ही बकरी को चोरी कर भागने के फिराक में था, ग्रामीणों ने बकरी चोर को पकड़ लिया


कांसाबेल। आवेदक गदन राम पिता स्व. मंगलू राम उम्र 50 वर्ष जाती लोहार निवासी ग्राम देवरी स्कूल पारा का रहने वाला है। उसके दो बेटा दो बेटी हैं। बड़ा लड़का संतोष कुमार का 01 नग बकरी को भी आवेदक अपने घर में रखकर पालन पोषण करता है। दिनांक 04/02/24 को आवेदक अपनी पत्नी आशा रानी के साथ घर में थे बड़ा लड़का देवरी स्कूल पारा में ही था। रात में करीब 7.00 बजे एक आदमी उनके घर आया और बोला मैं भी लोहार जाति का हूँ आपका रिस्तेदार हूँ बोला एवं रात में खाना खिलाये और वह व्यक्ति रात में आवेदक के घर में सो गया । करीबन 11-12 बजे रात में वह व्यक्ति घर से कहीं भाग गया । घर में रखे बकरा-बकरी को चेकिंग मैं किया तो 01 नग काला रंग बकरी जिसका कीमती करीबन 3000/- रूपये का होगा वह घर में नहीं था। जहां बकरी को बांधे थे वहां नहीं था। बकरी संतोष कुमार का था बकरी बांधे हुए घर कमरा में नहीं था तब आवेदक की पत्नी को बताया कि उनके घर एक लड़का आया था वहीं बकरी को चोरी करके ले गया होगा। चोरी होने के बाद खोज बीन बकरी का व चोर का कर रहे थे उसी समय पता चला गांव में पकड़कर चोर को राजेन्द्र एवं महेश भगत लोग रखे हैं जिसका सूचना पाकर वहां गये तो देखे रात में जो आवेदक के घर घर आया था वहीं लड़का बकरी को चोरी किया था। उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम ब्रिजमोहन राम पिता लालदेव राम उम्र 25 वर्ष जाति भुईहर निवासी रानीबंद सुकबासु टोली चौकी करडेगा  बताया।