पाटन
ग्राम अमेरी के वार्ड क्रमांक 12 से अपने प्रतिद्वंदी को वार्ड मे मात्र 3 वोट पाने को मजबूर कर दिया था सूखेन सिंह नेताम । नेताम पुलिस विभाग से 6 माह पूर्व ही रिटायर हुवे है। अब उपसरपंच बने है। सूखेन सिंह नेताम पुलिस विभाग मे ज्वाइन करने के पूर्व भी पंच एवं उपसरपंच के पदों मे रह चूका है । साथ ही सूखेन सिंह नेताम के छोटे भाई दिनेश नेताम भी ग्राम अमेरी के सरपंच रह चुके है उन्होंने भी सरपंच कार्यकाल के एक वर्ष शेष बचे अवधि मे रिजॉइन कर इंजिनियर के पद पर ज्वाइन ले लिया और आज नगर निगम दुर्ग मे कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ है।







