पंडरिया।जनपद पंचायत पंडरिया अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में पंच, सरपंच,जनपद व जिला पंचायत सदस्य के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।जिसके लिए ब्लाक के करीब 1700 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।उक्त कर्मचारियों को मतदान केंद्र में भेजने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।गुरुवार को नगर के आत्मानन्द स्कूल में दो पालियों में 900 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।शुक्रवार को 800 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा,जिसमें करीब 350 से अधिक महिला कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। पंचायत चुनाव में पहली बार महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।इससे पूर्व पंचायत चुनाव के गंभीरता के चलते महिला कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाती थी।महिला कर्मचारियों की ड्यूटी के चलते सुरक्षा को लेकर प्रशासन को विशेष रूप से तैयारी करनी पड़ेगी।कर्मचारियों को दो चरण का परीक्षण और दिया जाएगा।सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सुयश धर दिवान ने बताया कि कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसके पश्चात 7 व 8 फरवरी को द्वितीय तथा 12 व 13 फरवरी को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा।15 प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
70 प्रतिशत शिक्षा विभाग के कर्मचारी– निर्वाचन ड्यूटी में सभी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।लेकिन लगे अधिकतर कर्मचारी शिक्षा विभाग के हैं।करीब 70 प्रतिशत कर्मचारी शिक्षा विभाग के हैं,जिसके द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया जाना है।

- January 30, 2025
पंचायत चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया..सर्वाधिक कर्मचारी शिक्षा विभाग से
- by Raju Verma