पाटन के नया ऑडीटोरियम में पहला कार्यक्रम बच्चो का, नवरात्रि उत्सव के साथ रावण दहन भी करेंगे बच्चे, जानिए क्या हैं पूरा कार्यक्रम


पाटन। पाटन नगर की सुंदरता पर पाटन में बने स्वामी आत्मानंद ऑडीटोरियम चार चांद लगा रहा है। इसका लोकार्पण के बाद पहला कार्यक्रम भी स्कूली बच्चों का होने जा रहा है। कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन के द्वारा शनिवार 21 अक्तूबर को सुबह 9.30 बजे से पैरेंट डे और नवरात्रि सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही रावण दहन का भी कार्यक्रम रखा गया है। कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन के डायरेक्टर अनुपमा उपाध्याय और प्राचार्य एस वर्मा ने बताया की बच्चो के द्वारा काफी अच्छा तैयारी की गई है। कृष्णा किड्स वर्ल्ड स्कूल पाटन में हमेशा से प्रत्येक फंक्शन को बेहतर तरीके से मनाया जाता है। जिससे बच्चो को आधुनिक शिक्षा के साथ साथ भारतीय संकृति और संस्कार से भी जोड़ा जाता है। इसी कड़ी में नवरात्र उत्सव और रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में पालक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।