केशव साहू,9302435161

जिले के दिव्यांग नौनिहालों ने प्रथम पैरायोगासन प्रतियोगिता में दिखाये हुनर,प्रथमराज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता जो कि रायगढ़ में संपन्न हुई, जिसमें राजनांदगांव जिले के आस्था मूक बधिर शाला से 9 बालक और 5 बालिकाओं ने पूरे दमखम से भाग लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया…
जिसमें लक्ष्मी भूआर्य,नीलू साहू, विनोद देहारे को गोल्ड मैडल,डोमपूजा देवांगन, भुपेंद्र साहू,उज्योति यादव को सिल्वर मेडल व डोमार वर्मा,अंजली टण्डन,अमन भण्डारी को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर जिले, विद्यालय के साथ अपने मातापिता का नाम रोशन किया…
जिसके लिए आस्था मूक बधिर शाला के मैनेजमेंट, स्टाफ के साथ साथ सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया,बधाइयां दी, जिसमें ऋषि मिश्रा प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच,श्रीयारानी देई पैरा स्पोर्ट्स व पैरायोग खिलाडी, प्रमोद जैन संक्षम दिव्यांग फाउंडेशन, सतीश भट्टड़ अध्यक्ष संस्कार श्रद्धांजलि सभी ने दिव्यांग बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की…






