पाटन। भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देशानुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा विश्व सायकल दिवस के अवसर पर दिनांक 01.05.2025 को प्रातः 6:00 बजे से खेलों इंडिया लघु कबड्डी ट्रेनिग सेंटर मर्रा पाटन जिला दुर्ग में फिट इंडिया सायकल रैली का आयोजन कराया जा रहा है।
उक्त सायकल रैली में अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय खिलाडी, स्थानीय नागरिक, विद्याथी, युवा, खिलाड़ी एवं जनसामान्य नागरिक शामिल होवे ताकि माननीय प्रधानमंत्री जी, के फिट इंडिया मूमेंट को आगे बढ़ाये जा सके।







