राकेश कुमार
कुम्हारी
कुम्हारी के समीप ग्राम खम्हरिया में सतनामी समाज एवं ग्रामवासियों द्वारा पांच दिवसीय सतनाम महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। पांच दिवसीय महापुराण कथा 12 फरवरी से प्रारंभ होकर 16 फरवरी तक चलेगी कथा के प्रत्येक दिवस बाबा गुरुघासीदास के जीवन चरित्र पर आधारित रहेगा। कथा पंडित नोखेलाल बांधे धमतरी वाले के द्वारा किया जाएगा महापुराण के अंतिम दिन सतनाम समागम मेला व विशाल भंडारा का आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा वहीं लोगों के मनोरंजन के लिए रात्रिकालीन प्रोग्राम लोक सांस्कृतिक कला मंच रंग रंजन की प्रस्तुति होगी। जिसकी जानकारी दिनेश बंधेल ने दी।







