


पंडरिया । नगर के सामुदायिक भवन के पास सोमवार से कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन द्वारा पांच दिवसीय आंदोलन प्रारम्भ किया गया।जिसमे ब्लाक के समस्त कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल में रहे।फेडरेशन के बैनर तले ब्लाक के समस्त कर्मचारी -अधिकारी 25 जुलाई से 29 जुलाई तक 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता व सातवे वेतन के अनुरूप गृह भाड़ा के लिए हड़ताल में उतरे हैं।लंबे समय से मंहगाई भत्ता का मांग कर रहे कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित हैं।
केंद्र सरकार व देश के अन्य राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों को 34 प्रतिशत भत्ता मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है।जबकि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा केवल 22 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है।जिसके चलते प्रत्येक कर्मचारियों को पिछले तीन वर्ष से 7 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह नुकसान हो रहा है।

फेडरेशन के संरक्षक एम जे एन खान ने कहा कि शासन के पास केवल मंत्री, विधायकों का वेतन बढ़ाने के लिए पैसा है।जनता व कर्मचारियों के लिए पैसा नहीं है।मंहगाई का मार झेल रहे कर्मचारी अधिकारी अन्य प्रदेश के कर्मचारियों से 12 प्रतिशत कम वेतन पा रहे हैं।सरकार द्वारा कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।जिसके चलते
प्रदेश के अधिकरी – कर्मचारी फेडरेशन द्वारा चरण बद्ध आंदोलन किया जा रहा है।आंदोलन के तीसरे चरण में सोमवार से 5 दिवसीय कलम बंद आंदोलन किया गया है।उन्होंने समस्त कर्मचारियों को आंदोलन में डटे रहने का आह्वान किया।अनेक संगठन के पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित करते हुए सरकार से 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता व गृह भाड़ा देने की मांग की।
कार्यालयों में नहीं हुआ कार्य – कर्मचारी अधिकारी फेडरेश न के आंदोलन से समस्त शासकीय कार्य प्रभावित रहे।नगर के जनपद कार्यालय,तहसील कार्यालय,नगर पंचायत,बीईओ कार्यालय, हास्पिटल, मंडी,कृषि विभाग, सिचाई विभाग सहित सभी कार्यालय में काम बंद रहे।आगामी पांच दिनों तक कार्यालयों में यही स्थिति रहेगी।इसी प्रकार ब्लाक के करीब 90 फीसदी विद्यालयों में ताले नहीं खुले,जिन विद्यालयों ।जिसके चलते मध्यान्ह भोजन योजना सहित योजना प्रभावित हुआ।
अपील की है।केवल वही विद्यालय खुले रहे जहां शाला संगवारी या परिवीक्षावधि वाले शिक्षक कार्यरत हैं।
जलाभिषेक किया गया-टीचर्स एसोसिएशन व शालेय शिक्षक संघ द्वारा भी केंद्र के समान मंहगाई भत्ता व गृह भाड़ा की मांग को लेकर 25 जुलाई से अनिश्चित कालीन शाला बहिष्कार कर आंदोलन किया जा रहा है।।जिसके प्रथम दिवस सोमवार को डोंगरिया स्थित महादेव में जलाभिषेक कर शासन को सद्बुद्धि देने प्रार्थना की गया।आंदोलन के दूसरे दिन मंगलवार को sdm को ज्ञापन सौपा जाएगा। लगातार शाला बहिष्कार कर अनिश्चित काल के लिए आंदोलन जारी रहेगा।






