पंडरिया— एससीईआरटी एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महाराजपुर के निर्देशन में प्राथमिक शिक्षकों हेतु एफएलएन अंतर्गत नवीन पाठ्य-पुस्तक पर आधारित पाँच दिवसीय प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यशाला दो चरणों में दिनांक 5 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 13 संकुलों के कुल 252 प्राथमिक शिक्षक सहभागी बने।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करना तथा नई पाठ्य-पुस्तकों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को भाषा, गणित, पर्यावरण ,कला, योगशिक्षा, अंग्रेजी से संबंधित नवीन पाठ्य-सामग्री, गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल-खेल में सीखने, स्तरानुसार शिक्षण तथा मूल्यांकन की आधुनिक विधियों की जानकारी दी गई।
विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम. के. गुप्ता, बीआरसी राममुरारी यादव, डाईट के प्राचार्य टी आर साहू, जिला एफएलएन प्रभारी रामकुमार पांडे एवं संकुल प्राचार्य कुंडा जी एस मक्कड़ के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मानिटरिंग में एबीईओ रामचन्द्र साहू, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एम. के. गुप्ता, बीआरसी राममुरारी यादव, डाईट के उपप्राचार्य आर एस साहू एससीईआरटी के एफएलएन कोर ग्रुप से सुमित पाण्डेय ,आरती ठाकुर के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
सत्रों में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों भरत कुमार डोरे, धर्मराज साहू,भागीरथी चंद्राकर, विवेक शर्मा, टेक्निकल सहयोगी मानस साहू, तोमन सिंह ठाकुर द्वारा कक्षा-कक्ष में व्यवहारिक प्रयोग, शिक्षण सहायक सामग्री, जादुई पिटारा के उपयोग एवं बच्चों की सीखने की कठिनाइयों को पहचानकर समाधान करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों ने समूह कार्य, प्रस्तुति एवं अनुभव साझा कर प्रशिक्षण को और अधिक उपयोगी बनाया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने कार्यक्रम को अत्यंत लाभदायक बताते हुए प्राप्त ज्ञान को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया, जिससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
I







