ब्लूम टैक्सोनॉमी आधारित ब्लूप्रिंट  पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

              

पंडरिया-जिले के चयनित 5 डीआरजी द्वारा विभिन्न विषयों के 36  बीआरजी को प्रशिक्षण प्रदान किये l  कवर्धा डाइट  में ब्लूप्रिंट, प्रश्न पत्र निर्माण और शिक्षण शास्त्र पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। 8 से 12 दिसंबर तक प्रशिक्षण दिया गया, जिसमे शिक्षक प्रश्न निर्माण ब्लू प्रिंट के अनुसार कर सके राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर से प्रशिक्षित डीआरजी प्रशिक्षक बीआरजी प्रतिभागियों को ब्लूप्रिंट तैयार करने, प्रश्न पत्र निर्माण, शिक्षण शास्त्र के जरूरी कौशल सिखाये। पहले चरण में विज्ञान, कला और भाषा समूह के बीआरजी प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक विकासखंड से प्रत्येक विषय के चयनित प्रतिनिधि गणित, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल,  इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र सहित  विषयों के प्रतिभागी सम्मिलित रहे । डाइट प्राचार्य टी आर साहू ने कहा कि प्रशिक्षण का तीसरा चरण विकासखंड स्तर पर होना है, जो 15 दिसंबर से अनिवार्य रूप से शुरू होकर 31 दिसंबर तक पूर्ण किया जाएगा। वरिष्ठ व्याख्याता डी के चंद्रवंशी ने प्रशिक्षण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इसे बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तय समय पर पूरा किया जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 से परिचय, भारतीय ज्ञान परंपरा की समझ, ब्लूम टैक्सोनॉमी आधारित ब्लूप्रिंट व विषयवार प्रश्न पत्र तैयार करना सिखाया गया। डाइट के प्रशिक्षण प्रभारी राम कुमार पांडे ने कहा कि समय के अनुसार अपडेट होना जरूरी हैl डी आर जी बसंत डोरे ने कहा की ब्लू प्रिंट को यदि हमारे विषय विशेषज्ञ समझ जायेंगे तो निश्चित  ही हमारे स्टूडेंट को फायदा मिलेगा पहले दिन 36 विकासखंड स्रोत समूह प्रतिभागी उपस्थित रहे। जबकि 5 जिला स्त्रोत समूह डीआरजी बसंत कुमार डोरे, मुकेश ठाकुर, ओमप्रकाश दिवाकर, प्रभुदयाल देशमुख , नरेश बौद्ध, द्वारा प्रशिक्षण द्वारा दिया जा रहा है ।