परसदा (डगनिया) में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन

संजय साहू
अंडा। समस्त ग्रामवासी एवं सिध्दि महिला मंडल ग्राम परसदा (डगनिया) में पावन प्रज्ञा पुराण कथा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कर आहुति समर्पित किया इसके बाद दोपहर प्रज्ञा पुत्र श्री सुरेश कुमार दीन जी द्वारा कथा प्रसंग में महाराज जनक व अष्टांवाक्र के बीच संवाद व ब्रह्मज्ञान का आत्मिक निरूपण किया गया। धर्म धरना एवम व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र उपासना साधना आराधना का विवेचन साथ ही सत्संग की महिमा का विल्वमंगल तुलसीदास सूरदास गणिका प्रसंगों के माध्यम से किया गया।


मानव में देवत्व के उदय का मूल उद्देश्य को प्रत्येक घरों तक पंहुचाने के क्रम में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आरंभ धर्म ध्वजारोहण, कलश यात्रा, कलश स्थापना सहित दीप पूजन और यज्ञ का आयोजन किया गया। इस 05 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पुराण कथा में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि प्रवचन कर्ता सुरेश कुमार दीन , तबला वादक महेन्द्र साहू,उद्गाता रोशन निषाद, आर्गन नीतेश वैष्णव, बेन्जो जागेश्वर यादव उपस्थित रहे , पुरोहित बेलन साव,कुवंरिया साव और इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग दुष्यंत हिरवानी,लिलेश्वर साहू का रहा। आज 21 फरवरी 2024 बुधवार प्रात : 09:00 बजे से 12:00 बजे तक – पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, दोपहर : 02:00 बजे से 05:00 बजे तक – पावन प्रज्ञा पुराण कथा रात्रि : 08:00 बजे से – विराट दीप महायज्ञ 22 फरवरी 2024 गुरुवार प्रात : 09:00 बजे से 02:00 बजे तक – पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, पुर्णाहुति एवं टोली की विदाई – महाभंडारा रात्रि : 08:00 बजे से महिला सत्संग समिति, भिलाई ,विशेष सहयोग, श्री राम राज युवा संगठन प्रज्ञा मित्र मंण्डल, महिला मंडल एवं समस्त ग्रामवासी एवं सिध्दि महिला मंडल के सदस्य व ग्रामीण जन उपस्थित थे।