कुम्हारी में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा सम्पन्न

कुम्हारी।वार्ड क्रमांक 5 कुम्हारी स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में पांच कुण्डीय तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा एवं दीप महायज्ञ का आयोजन सम्पन्न हुआ प्रज्ञा पुराण कथा तीन दिनों तक गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हारी के तत्वाधान शांति कुंज हरिद्वार के प्रज्ञापुत्रों द्वारा संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस कलश यात्रा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं द्वारा गायत्री मंदिर से शीतला तालाब पहुंच कर जल भरकर यज्ञ स्थल पर जल कलश स्थापित किया गया जिनके पश्चात प्रज्ञा पुराण कथा प्रारंभ व देव स्थापना एवं दिप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई वहीं द्वितीय दिवस में महाशिवरात्री के अवसर पर शिव अभिषेक कर यज्ञ प्रारंभ किया गया। इन्हीं क्रम में विद्यारंभ भी किया गया, दूसरी पाली में यज्ञ पुराण कार्य प्रारंभ हुआ संध्या काल मे द्वीप महायज्ञों के क्रम में महाकाल को आवाहन किया गया आये हुए अतिथियों के द्वारा दीप यज्ञ प्रारंभ किया जिसमें रामाधार शर्मा नारायण वर्मा एवं राम कुमार सोनी उपस्थित रहें। तत्पश्चात् भव्य आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय कुम्हारी के छात्राओं द्वारा आदिवासी एवं सुवा नृत्य प्रस्तुत व योग विभाग के छात्रों द्वारा आकर्षक एवं जटिल योग क्रिया का प्रदर्शन किया गया जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर लाभ लिया। अंतिम दिवस में यज्ञ कार्य के बीच दीक्षा संस्कार एवं विद्यारग संस्कार संपन्न किया गया अंत मे संस्कार के क्रम में टोली नायक द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया यज्ञ की पूर्णाहुति कर पंडाल में भोजन प्रसाद वितरण किया गया।