पाटन | शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन का सत्र 2022-23 के विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षा परिणाम-2023 प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अच्छा रहा है | ज्ञातव्य है कि इस महाविद्यालय के पांच छात्र- छात्राओं ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किए हैं | जिसमें से वाणिज्य संकाय के एम कॉम की छात्रा कु पायल देवांगन ने विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक 81% अंक अर्जित किया है | कु पायल देवांगन ने मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है | इसके अलावा कु करुणा ने एमए (हिंदी साहित्य) में 74.87% अँक सहित सातवां स्थान, कु चित्रलेखा ने एमए (भूगोल) में 80.05% अँक सहित पांचवा स्थान, अविनाशवन गोस्वामी ने एमए (भूगोल) में 77.90% अँक सहित आठवां स्थान और कु सरिता निषाद ने एमए (समाजशास्त्र) में 76.25% अँक सहित सातवां स्थान प्राप्त करने में सफल रहे | ज्ञात हो कि इस सत्र 2023-24 में वाणिज्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ गौरव शर्मा के नेतृत्व में पाटन महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों के सौजन्य से आयोजित किया गया था | इस प्रकार वाणिज्य विभाग सहित महाविद्यालय में अध्ययन अध्यापन का धनात्मक प्रभाव छात्रों पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है | इन छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव, प्रो. बी. एम. साहू (सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र), डॉ पुष्पा मिंज (सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र), डॉ आरके वर्मा (सहायक प्राध्यापक गणित), डॉ साधना राहटगाँवकर (सहायक प्राध्यापक हिंदी), प्रो जागृत कुमार (सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र), प्रो डी के भारद्वाज (सहायक प्राध्यापक प्राणी शास्त्र) एवं समस्त सहायक प्राध्यापकों, सहित विभागाध्यक्षों और संस्था के समस्त स्टाफ ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है | एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त की है |







