पाटन।।जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। आज थाना क्षेत्र में ज़िला बल एवं सेंट्रल आर्म्स पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया l

फ्लैग मार्च से पहले सभी बलों को
दिशा निर्देश दिया गया l उसके पश्चात
थाना पाटन में आत्मानंद चौक से इंदिरा नगर होते बस स्टैंड ,आजाद चौक से शीतला माता मंदिर ,पुराना बाजार से महामाया चौक से अटारी चौक होते रानी तराई चौक में समापन किया गया
थाना उतई से बाजार चौक से पुरई तिराहा होते हुए मुख्य बाजार होते हुए पाटन पुल से मिनीमाता चौक तक
जामगांव आर अंतर्गत किसान चौक बाजार चौक एवं लोकल एरिया में
थाना अंडा अंतर्गत थाना से अटल चौक होते हुए मचानदूर तिराहा से विनायकपुर चौक पुराना बस स्टैंड मार्केट एरिया में
चौकी machandur में लोकल एरिया में
थाना अमलेश्वर अंतर्गत मुख्य मार्ग से तिरंगा चौक अमलेश्वरडीह होते हुए ग्रीन अर्थ सिटी से महादेव घाट तक
पैदल मार्च किया गया l






