डंगनिया में सरपंच डोनेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ एफ एल एन मेला


शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया में आज एफ एल एन मेला 2025 का आयोजन, सरपंच श्री डोनेश्वर साहू के मुख्य आतिथ्य एवं शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रधान पाठक श्री आर.के. घोरमोड़े ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसा अनुरूप कक्षा तीसरी तक के प्रत्येक बच्चे का बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) में दक्षता हासिल करने के लक्ष्य प्राप्ति में तीव्रता लाने के उद्देश्य से राज्य के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में मेला का आयोजन किया गया। हमारे विद्यालय में हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय के स्टाल लगाए गए जिसमें बच्चों के द्वारा बच्चों के लिए स्वयं से सीखने वाली गतिविधियां संचालित थी। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं पालकों ने बच्चों को गतिविधियां करते अवलोकन किया और इस तरह के आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में सरपंच डोनेश्वर साहू, उप सरपंच अनिल वर्मा, पंचगण लक्ष्मी निषाद, अनिता ठाकुर, उदासा यादव, हेमलता वर्मा, प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूजा वर्मा, तामेश्वरी वर्मा, उमादेवी वर्मा शिक्षिका वीणा साहू सहित पालकगण उपस्थित थे।