पाटन। लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच अमलेश्वर क्षेत्र में बाढ़ का असर अब सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों तक पहुंच गया है। नगर पालिका अमलेश्वर का कार्यालय, पटवारी कार्यालय और अटल परिसर सहित स्कूल भवन भी डुबान की चपेट में आ गए हैं।

पालिका कार्यालय परिसर के आसपास पानी भर जाने से यहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। बाढ़ के कारण निचले इलाकों में भी स्थिति प्रभावित हुई है। प्रशासन और नगर पालिका की टीम मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों की टीम प्रभावित इलाकों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।








