पंडरिया-नगर के नेशनल हाइवे 130 A से गुजरने वाली हरिनाला ने सोमवार को एक बार फिर रास्ता रोका।हरिनाला में रविवार की दरम्यानी रात बाढ़ आ गया ,जिससे सोमवार को पूरे दिन कवर्धा–पंडरिया-बिलासपुर मार्ग पर आवागमन बंद रहा।चूंकि नगर व मैदानी इलाकों में रविवार व सोमवार को बरसात नहीं हुई थी।जिसके चलते लोगों को नाले में बाढ़ आने का अनुमान नहीं था।नाले के पास आने पर बाढ़ के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा या रास्ता बदलकर लोगों को कवर्धा या बिलासपुर जाना पड़ा।ज्ञात हो हरिनाले में बाढ़ बदौरा जंगल व सगौना जंगल मे बरसात होने पर क्रांति जलाशय के ओवर फ्लोव होने से आती है।रविवार देर शाम बदौरा के जंगलों में 3 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई थी,जिसके कारण नाला में अचानक बाढ़ आ गया।सोमवार सुबह राहगीर नाले के पास भटकते रहे।पुल के ऊपर गड्ढे बन जाने के कारण सोमवार शाम तक बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया गया।
स्कूल,कालेज व एक मुहल्ला का संपर्क कट जाता है-हरिनाला में बाढ़ के चलते पिछले चार -पांच दिनों से सनराइज स्कूल में अवकाश रहा वहीं नगर के छात्र कालेज नहीं पहुंच सके।इसके अलावा देव कालोनी के लोग नगर नहीं आ सके।तीज पर्व पर लोगों को अनेक सामग्री के लिए नगर आना था,लेकिन बाढ़ के कारण इस मुहल्ले के लोगों को नगर आने के लिए 15 किलोमीटर घूमकर आना पड़ा।साथ ही सोमवार नगर का साप्ताहिक बाजार था,बाढ़ के कारण ग्रामीण लोग भी नगर नहीं पहुंच पाए।
यात्री बसें बंद होने से परेशान होना पड़ा– बाढ़ के कारण सोमवार को यात्री बसें बंद रही।कुछेक बसें दूसरे मार्गों से कवर्धा व बिलासपुर जाती रही।लेकिन तीज के कारण यात्रियों की संख्या अधिक थी।जिन्हें परेशान होना पड़ा।
तीज में हर वर्ष बंद रहता है मार्ग– तीज पर्व के समय प्रतिवर्ष हरिनाला में बाढ़ की स्थिति रहती है।जिसके कारण तीज के दौरान आने-जाने वालों को परेशान होना पड़ता है।तीज के दौरान प्रतिबर्ष 4 से 5 दिन तक बाढ़ की स्थिति रहती है।इसकी जानकारी होने के बाद भी शासन इस पुल को ऊंचा बनाने कोई प्रयास नहीं किया गया।पिछले 15 वर्ष तक जिले के मुख्यमंत्री होने के बावजूद इस पुल को नहीं बनाया जा सका।वहीं भेंट मुलाकात कार्यक्रम में वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा पुल निर्माण के घोषणा करने के बाद भी यह पुल नहीं बन सका।बहरहाल क्षेत्र की जनता सहित बाहर से आने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

- September 19, 2023