बांसुरी वादक छग लोक संगीतकार दुष्यंत हरमुख को मिला राष्ट्रीय कला पुरोधा सम्मान, सांसद विजय बघेल ने किया सम्मानित


भिलाई। प्रसिद्ध बासुरी वादक , लोक संगीतकार तथा छग लोककला मंच के रंग झरोखा के संचालक दुष्यंत हरमुख को राष्ट्रीय कला पुरोधा सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान ललित कला अकादमी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय नईदिल्ली द्वारा समकालीन भारतीय कला जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरमुख को प्रदान किया गया। सांसद विजय बघेल द्वारा प्रमाणपत्र व शाल प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। श्री हरमुख को मिले इस सम्मान से भिलाई सहित छग के कला जगत में हर्षा व्याप्त है।