पाटन। ग्राम मुड़पार में दो दिवसीय लोककला महोत्सव और मड़ाई मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक सरस्वती उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत 25 जनवरी को सुबह 11 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महिमा अस्पताल उतई पाटन के डायरेक्टर डॉ टी आर यादव होंगे। अध्यक्षता एस एम एम लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर डी विश्वनाथ करेंगे। 26 जनवरी को कार्यक्रम का समापन और मड़ाई मेला का आयोजन होगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अन्य अतिथियों में पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, अपेक्स बैंक के पूर्व डायरेक्टर राकेश ठाकुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, मंडी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू होंगे। प्रथम दिवस 25 जनवरी को नवजागृति मानस परिवार सेलूद, जय मां शीतला रामधुनि ओदरा गहन, सत्य के संदेश पंथी नृत्य बोदल, ज्योति विद्या जा झांकी परिवार दी फिंगेश्वर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। द्वितीय दिवस रविवार 26 जनवरी को श्री संगी जंहुरिया सत्संग रामधुनि पार्टी गोजी राजिम, दाई के कोरा महाभारत पंडवानी सोलहारस खेड़ा, बस्तरिहा मानस परिवार कोंदागांव बस्तर, श्री एकता फाग मंडली बकली के कलाकार प्रस्तुति देंगे। रात्रि में। मंडाई मिलन के बाद रंग छत्तीसगढ़ सुरगी के कलाकार प्रस्तुति देंगे







