समाज पुरोधा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार  के जयंती एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में लोक कला साधक दुष्यंत हरमुख कुर्मी गौरव सम्मान से नवाजे गए


गुंडरदेही।  बुधवार को समाज पुरोधा दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार  की जयंती व सम्मान समारोह गुण्डरदेही विश्राम गृह के सामने  मनाया गया। इस कार्यक्रम में लोक कला साधक दुष्यन्त हरमुख को राज्य सरकार द्वारा खुमान साव अलंकरण मिलने पर कुर्मी गौरव सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले  इस कार्यक्रम में भव्य  बाईक रैली । कूर्मि भवन से निकली जो  निकुम में चीरचार, देवरी, देवसरा, तिरगा, झोला, आलबरस होकर रूदा, चंगोरी, खाड़ा, बिरेझर, थनौद, अंजोरा होते हुए जनपद पंचायत दुर्ग पहुंची। । जहां पर दाऊ जी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । कोहका सर्किल समोदा, भटगांव, जेवरा सिरसा, रिसाली बस्ती, नगर इकाई भिलाई होते हुए  जनपद पंचायत दुर्ग पहुंची । फुंडा सर्किल के समस्त गांव से बैलोदी कूर्मि पारा में इकट्ठा होकर माल्यार्पण कर जनपद पंचायत दुर्ग पहुंची। । दुर्ग नगर इकाई जनपद पंचायत दुर्ग में इकठ्ठा होकर भव्य सम्मान बाईक रैली पुलगांव, कोलिहापुरी, चंदखुरी, पिसेगांव, कुथरेल, अंडा, खप्परवाड़ा, कंचादुर होते हुए *गुण्डरदेही विश्राम गृह कार्यक्रम* स्थल पर पहुंची।  रैली राजनांदगांव से सिब्दी, बुढ़ानपुर, गोड़मर्रा, सुरेगांव, पापरा होते हुए दाऊ जी के  गृहग्राम पिरीद पहुचें।  दल्लीराजहरा से बड़गांव, पार्री, जोगीभाठ, कोरगुड़ा, मालीघोरी, जगन्नाथपुर होते हुए *पिरीद* पहुंचें।  पिरीद मे दाऊ जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी पश्चात चौरेल, कोड़ेवा, सिकोसा होते हुए *गुण्डरदेही पहुंचें। यहां पर दाऊ जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत के साथ पैदल रैली विश्राम गृह से धमतरी चौक होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। रैली मे विशेष आकर्षण राऊत नाच व दाऊ ढालसिंह दिल्लीवार जी की झांकी की प्रस्तुति रही ।  फिर मंचीय कार्यक्रम जिसमे सम्मान समारोह की कड़ी में दुष्यंत हरमुख को खुमान साव राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर *कूर्मि गौरव सम्मान* से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 बजे से सामाजिक युवक युवतियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख सहित समाज के वरिष्ठ जन के अलावा अतिथियों में गुंडर देही विधायक कुंवर सिंह निषाद, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित अन्य मौजूद रहे।