पाटन। समीप के ग्राम महुदा में 17 फरवरी को वार्षिक मंडई मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम के परस राम साहू ने बताया की रात्रि में प्रसिद्ध बांसुरी वादक, लोक गायक दुष्यंत हरमुख कृत रंग झरोखा के कलाकर अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने मंडई मिलन समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।










