पंडरिया-ब्लाक के ग्राम कुंडा स्थित मिडिल स्कूल के बच्चों ने गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम को देखा।साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अन्नपूर्णा देवी के बाल विवाह पर उद्बोधन को सुना तथा आस-पास में बाल विवाह होने पर सूचना देने व रोकने तथा बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का शपथ लिया।बच्चो में बाल विवाह से होने वाले नुकसान को जाना तथा बाल विवाह से शिक्षा व शारीरिक कमजोरी जैसे दुष्प्रभाव को लोगों तक पहुंचाने तथा जागरूक करने का संकल्प लिया।इस दौरान संस्था के प्रधान पाठक मोहन राजपूत,शिक्षक सालिक यादव,हँसलता धिरही, सुनील तिवारी व शाला के छात्र-छत्राएँ उपस्थित रहे।







