पाटन । मिडिल स्कूल महुदा के दो शिक्षक जिसमें एक सर और एक मेडम शामिल है उनका निलंबन विभाग द्वारा किया गया है। बता दें कि निलंबित शिक्षक पर पढ़ाई के समय हारमोनियम बजाने तथा मेडम पर अनुशासनहीनता का आरोप है। जांच के बाद दोनों को निलंबित किया गया है। निलंबन के बाद अब इस मामले ग्रामीण बैठक कर रहे है। ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे है। बहरहाल अभी ग्रामीणों जो बैठक कर रहे है किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ बच्चे स्कूल की कुर्सी टेबल को भी तोड़ दिए है। जानकारी के मुताबिक अभी बैठक का दौर जारी है। अभी किसी भी प्रकार का ग्रामीणों ने निर्णय नहीं लिया है।







