पाटन। बुधवार को डॉ. अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा थाना रानीतराई का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को श्री देवांश सिंह राठौर, SDOP महोदय, पाटन एवं थाना प्रभारी श्री ए. के. देवांगन की उपस्थिति में थाना स्टाफ द्वारा सलामी देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात् थाना स्टाफ के निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ से चर्चा कर उनकी समस्या से अवगत हुये। थाना रानीतराई के माल खाना, पुरुष / महिला बंदी गृह, थाना भवन का निरीक्षण किये, साफ-सफाई से प्रसन्नता व्यक्त किये, थाने के रजिस्टारों को निरीक्षण किये। दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधि के साथ बैठकर क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी लिये, उपस्थित जनप्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को अपने बीच पाकर जनता और पुलिस ने बीच की दूरी को कम करने इस अभिनव पहल की प्रशंसा किये। दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे अच्छे कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय को बधाई दिये। थाना में थाना प्रभारी द्वारा खाना की व्यवस्था किये जाने से उपस्थित जनप्रतिनिधयों के साथ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग भोजन ग्रहण किये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सलामी गार्ड को 500/रू. का ईनाम, महिला आरक्षक किरण सोनकर को रीडर कार्य हेतु 500 / रू. का नगद ईनाम एवं थाने का रख-रखाव, साफ-सफाई, दुरूस्त कानून व्यवस्था रखने के लिये थाना प्रभारी ऐनु कुमार देवांगन को 1000/ रू. का नगद ईनाम देने की घोषणा किये।

थाना निरीक्षण दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन, थाना रानीतराई स्टाफ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सभापति जनपद पंचायत, पाटन रमन टिकरिया, सरपंच रानीतराई निर्मल जैन, सरपंच ग्राम असोगा अशोक रिंगवानी, सरपंच तेलींगुण्डरा मनीष पटेल, सेक्टर प्रभारी ग्राम अकतई किशोर चन्द्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण उपस्थित रहें।






