खाद्य निरीक्षक रामनरायण साहू जिला मुख्यालय भेजे गए, पाटन का प्रभार वसुधा गुप्ता को, कलेक्टर खाद्य शाखा ने जारी किया आदेश


पाटन। कलेक्टर दुर्ग द्वारा जारी आदेश के तहत खाद्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार खाद्य निरीक्षक रामनरायण साहू को जिला मुख्यालय अटैच किया गया है।
साथ ही पाटन क्षेत्र का प्रभार सहायक खाद्य अधिकारी वसुधा गुप्ता को सौंपा गया है। आदेश जारी होते ही विभागीय अमले में हलचल देखी गई।
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नए प्रभार के साथ क्षेत्र में खाद्य सामग्री की जांच, निरीक्षण एवं अन्य विभागीय कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।