पाटन।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत पोषक मूल्य में वृद्धि के उद्देश्य से शाला में बच्चों को नेवता भोज कराया गया । यह आयोजन स्कूल के शिक्षक नंद किशोर आडिल के जन्मदिन के अवसर पर किया गया था।

प्रधान पाठक श्रीमती हीरा वर्मा ने बताया कहा नेवता भोज समुदाय के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ाता है। समुदाय को शाला से जोड़ने की यह एक महत्वपूर्ण योजना है।
पालक गण और जनप्रतिनिधियों द्वारा शादी, वैवाहिक वर्षगांठ, जन्मोत्सव, तीज त्यौहार के महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्ण भोजन प्रदान कर बच्चों को नेवता भोज कराया जा सकता हैं।
न्योता भोजन में बच्चों ने सेवई, पूड़ी, दाल, चावल, पापड़ सलाद का आनंद लिया। इस आयोजन में संस्था के समस्त स्टाफ, नंदकिशोर आडील राकेश कुमार साहू ज्योति बंस्कार दुर्गेश प्रधान पाठक हीरा वर्मा संकुल समन्वयक केके ध्रुव सहित स्कूल के रसोइये उपस्थित रहे।






