पाटन। नगर पंचायत पाटन में पदस्थ पंप आपरेटर हरिश्चंद्र निर्मल आज अपनी 33 साल की सेवा देने के बाद सेवा निवृत हुए। वे पम्प आपरेटर के रूप में हमेशा अपने कार्य को काफी गंभीरता से लिया। समय पर पंप शुरू करना और बंद करना उनके आचरण में शामिल हो गया था। आज सेवा निवृति के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सीएमओ हेमंत वर्मा के मार्गदर्शन में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर
प्रमुख रूप से इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी,सभापति केवल देवांगन,जितेंद्र निर्मलकर,देवेंद्र ठाकुर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,अन्नपूर्णा पटेल,डॉ बीरेंद्र गुनीराम कौशिक,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा,इंजीनियर अर्जुन निर्मल सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद थे।

- May 31, 2025
33 साल से नगर पंचायत के लोगों को सुबह शाम समय पर देते थे पानी, पंप आपरेटर हुए सेवानिवृत, टीम नपं पाटन ने दी बिदाई
- by Balram Yadu