रिपोर्टर , गुलाब यादव

जशपुरनगर: बगीचा ब्लाक अंतर्गत सन्ना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरंगा के ग्राम लोढ़ेंना मे आजादी के बाद पहली बार यहाँ के ग्रामीणों को बिजली मिलेगी विधायक श्री विनय भगत के पहल और प्रयास से ये संभव हो सका है। ग्रामीणों ने विधायक श्री विनय भगत की प्रशंसा करते हुए बतलाया की लगातार विगत 40 वर्षो से ग्रामीणजन ग्राम लोढ़ेंना मे बिजली की मांग करते रहे लेकिन किसी जन प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया लेकिन जैसे ही प्रदेश मे कांग्रेस की भूपेश सरकार का गठन हुआ और 35 साल बाद कांग्रेस का युवा चेहरा विनय भगत विधायक बने वैसे ही ऐसे दुरस्थ ग्रामों को चिन्हित कर बिजली पहुँचाने संकल्प लिया और दृण इच्छा शक्ति से वर्षों बाद ग्रामीणों की गंंभीर समस्या का निदान करते हुए बिजली का स्विच दबाकर बिजली का शुभारम्भ किया । 40 साल से भाजपा के विधायक थे कई आवेदन और कितना बार समस्या लेकर ग्रामीण गए लेकिन कभी उनकी मांगों को कोई मंत्री न सांसद जनप्रतिनिधियों ने नही सुना लेकिन जशपुर के विकासपुरुष कहे जाने वाले जशपुर विधायक विनय भगत उनकी मांगों को चुनाव पूर्व ही वादा किया था जिसे अब वे हर एक दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा बिजली, सड़क, पानी को अपनी पहली प्राथमिकता दे रहे हैं। यही अंतर है जो लोगों को साफ दिखाई देने लगी है और अब ग्रामीण भी विधायक की की पावर को जानने लगे हैं।






