सत्ता बदलने के बाद पहली बार होगी जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक, जनपद में है कांग्रेस का कब्जा, केंद्र सरकार की हितग्राहीमूलक कार्यों को लेकर भाजपा समर्थित जनपद सदस्य हो सकते है मुखर

बलराम यादव
पाटन। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठक 22 दिसंबर दिन शुक्रवार को आयोजित है। सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहली बैठक है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में केंद्र सरकार की योजना तथा हितग्राही मूलक  योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर भाजपा समर्थित जनपद सदस्य काफी मुखर हो सकते हैं बताने की जनपद पंचायत पाटन में कांग्रेस का कब्जा है यहां पर कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य सबसे ज्यादा चुनकर आए हैं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी कांग्रेस समर्थित है।

जनपद पंचायत पाटन के सामान्य सभा की बैठक में अब तक जितनी भी बैठक हुई है उसमें कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों का दबदबा रहा है । वर्तमान में कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 18 है तो वहीं भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों की संख्या 7  है । कांग्रेस जनपद में पूर्ण बहुमत में है इस कारण यहां पर अभी तक अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट नहीं हुई है । हालांकि सूत्रों से जानकारी मिली है कि सत्ता परिवर्तन के बाद होने वाली पहली सामान्य सभा की बैठक में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य मुखर हो सकते हैं।  जानकारी मिली है कि भाजपा समर्थित सभी जनपद सदस्य केंद्र सरकार  की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनपद में अपनी बातें रख सकते हैं।  वही केंद्र सरकार की कल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाओं सहित  प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन सहित केंद्र की जितनी भी योजनाएं धरातल पर लागू हैं उनकी प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ उनमें तेजी लाने के लिए भी जनपद सदस्य अपनी मांग जनपद पटल पर रख सकते हैं । हालांकि अभी दोनों ही पार्टी के समर्थित जनपद सदस्यों के द्वारा अभी तक जितनी भी सामान सभा की बैठकें हुई है उनमें सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही चर्चा हुई है आगे भी इसी तरह की चर्चा की उम्मीद की जा रही है। लेकिन अब सत्ता परिवर्तन के बाद देखना होगा कि कांग्रेस समर्थित एवं भाजपा समर्थित जनपद सदस्यों का रुख क्या रहेगा।

ये है कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य
अध्यक्ष श्रीमती रामबाई गजानद सिन्हा,  उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, श्रीमती ढाकेश्वरी धनकर ,तुलसी अंशु रजक, गुलाब सिंह ठाकुर, श्रीमती त्रिवेणी बंजारे ,सुरेश कुमार निषाद, अखिलेश बबलू मारकंडे, श्रीमती रत्ना ठाकुर, खिलेश कुमार यादव, श्रीमती कविता साहू ,श्रीमती मधु योगेश वर्मा ,श्रीमती मीराबाई सिन्हा, दिनेश कुमार साहू, रमन टिकरिहा,श्रीमती वंदना वर्मा ,रूपचंद साहू ,श्रीमती विमला बालाराम कोसरे  कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य है।

भाजपा समर्थित जनपद सदस्य
उत्तरा सोनवानी, घनश्याम कौशिक, श्रीमती रेवती दयानंद सोनकर, श्रीमती निर्मला जय वर्मा, योगेश्वरी साहू, श्रीमती झरना साहू, रवि सिन्हा भाजपा समर्थित जनपद सदस्य है।

सामान्य सभा का ये है एजेंडा

जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा का आयोजन  22 दिसम्बर दिन – शुक्रवार को दोपहर समय 1 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष में रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा करेगी। बैठक में सबसे पहले पूर्व बैठक में पारित प्रस्ताव पर चर्चा चर्चा की जाएगी। इसके बाद सभी विभाग के  विभागीय कार्यो की समीक्षा की जाएगी।  सोसायटियों में खरीफ फसल के धान खरीदी की समीक्षा जानकारी सदन में रखा जाएगा। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा , पूर्व वर्ष के गौण खनिज राशि के संबंध में चर्चा के साथ ही  अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा होगी