पाटन। नगर पंचायत पाटन के गठन से लेकर अब तक यहां पर एक भी बार साहू समाज से कोई भी पार्षद नहीं बना था। वर्ष 2025 के चुनाव में पहली बार साहू समाज की महिला श्रीमती अनीता सरजू साहू पार्षद बनाकर सदन में पहुंचे हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है। बता दें कि सरजू साहू जो की नवनिर्वाचित पार्षद अनीता साहू का पति है। वह हमेशा से सक्रिय राजनीति में शामिल है । विपरीत लहर के बाद भी श्रीमती अनीता साहू की जीत उनकी जनाधार को दर्शाता है। नगर पंचायत में पहली बार साहू समाज के कोई पार्षद कदम रखेंगी।







