पंडरिया।नगर के महामाया चौक से नए बाजार जाने वाले सड़क मे पीपल पेड़ पिछले चार दिन से पड़ा हुआ है।जिसके कारण चार दिन से इस मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध है।बताया जा रहा है कि पेड़ गिर जाने के डर से पास के लोग इस पीपल पेड़ को काट दिए थे।जो सड़क पर पड़ा हुआ है।काटने वाले लोगों द्वारा इसे सड़क से हटाया नहीं गया है।इसके अलावा नगर पंचायत भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।बाजार जाने मार्ग चार दिन से बंद होने के कारण नगरवासियों को बाजार जाने के लिए दूर सफर कर जाना पड़ता है।जिससे नगरवासी सहित आम लोग परेशानी से जूझ हो रहे हैं।








