पाटन। पाटन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में करवाचौथ पर्व पर हर्षोल्लास का वातावरण दिखाई दिया। कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि के अवसर पर सभी सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी आयु व कुंवारी युवतियों ने सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए दिनभर करवाचौथ का व्रत रखकर शाम को विधिवत पूजा अर्चना की और रात में बादलों के बीच छिपे चंद्रदेव के दर्शन कर जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। बुधवार की सुबह ही करवा चौथ की खरीदी करने बाजार में भी काफी भीड़ देखने को मिली। पाटन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में सुबह सुहागिन महिलाओं ने सरगी ग्रहण कर एक दिवसीय निर्जला व्रत की शुरुवात की दिनभर व्रत कर शाम को सोलह श्रृंगार कर सभी महिलाएं अपने समूहों के साथ बैठकर पूजा अर्चना की। इससे पहले करवा माता की कथा भी महिलाओं ने सुनी।









