महका में महालक्ष्मी उत्सव 8 वर्षों से दे रहा संस्कृति और भाई चारे का संदेश

पंडरिया-ब्लाक के ग्राम महका के “हमर महका, सुघ्घर महका” के युवाओं ने जय माँ वैभव लक्ष्मी समिति के तत्वावधान में युवाओं ने प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी पूरे त्यौहार में सप्ताह भर चला। कार्यक्रम में माँ लक्ष्मी की स्थापना के साथ अगल अगल दिन कलश यात्रा, राम वनागमन, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य, झांकी, एवं महाभारत की कथा पंडवानी जैसे कार्यक्रम से ग्रामवासियों में हर्षोल्लास के साथ सभी कार्यक्रम में सहभागी होकर दीपावली का त्यौहार मनाया। कार्यक्रम में पिछले शिक्षा सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान राशि व प्रतीक चिन्ह देकर ग्राम गौरव सम्मान के तहत सम्मानित किया गया। साथ ही आने वाले सत्र में बेहतर परिणाम लाने वाले बच्चो को प्रोत्साहित करने एवं उत्साह बढ़ाने ग्राम अनेक प्रकार की गिफ्ट व प्रोत्साहन राशि ऱखा गया है। ग्राम के युवाओं के इस पहल से सभी ग्रामवासियों में अत्यंत हर्ष है इससे पूरे ग्राम में आपसी एकता और भाई चारा बना रहता हैं।