अवैध रूप से लकड़ी का कटाई कर परिवहन करते पकड़े गए, फारेस्ट विभाग की छापामार कार्रवाई

डोंगरगढ़। दिनांक 23/9/2025 की रात्रि लगभग 2:30 बजे वन मंडल राजनांदगांव के अंतर्गत डोंगरगढ़ के उत्तर बोरतलाव क्षेत्र अंतर्गत कोलार घाट उप परीक्षेत्र क्रमांक 447 के समीप में रात्रि गस्त के दौरान वन विभाग की टीम ने तीन व्यक्ति को अवैध लकड़ी कटाई कर परिवहन करते हुए पकड़ा और आरोपियों के नाम 1/ओमप्रकाश पिता धनलाल वर्मा ग्राम अछोली 2/ नरेंद्र पिता भवन गोड ग्राम अछोली 3/गुलाब पिता फिरंगी छेदिया ग्राम अछोली बीती रात वन विभाग के सुरक्षा श्रमिक के द्वारा सूचना व रात्रि ग्रस्त के दौरान वन विभाग ने आरोपियों को पकड़ा विभाग ने परिवहन में प्रयुक्त बोलोरो पिकअप CG 07 AJ 4821 जप्त कर ली है वन विभाग द्वारा जंगलों में अवैध शिकार अवैध परिवहन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है