पंडरिया। ब्लाक अन्तर्गत बदना- पंडरीपानी मार्ग पर मरम्मत के लिए गड्ढा खोदकर भूल गए।बदना से पंडरीपानी तक लगभग 15 km सड़क जो बारिश में खराब हो गया था। जिसे मरम्मत करने के लिए नवंबर माह के पहले सप्ताह में खराब हुए हिस्सों को खोदा गया था, जिनमें से कुछ गड्डों को सीमेंट से भरा गया किन्तु लगभग 20-25 गड्डों को दो माह से अधिक समय बीतने के बाद भी नहीं भरा गया हैं।जिसके कारण आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

पहाड़ी रास्ता,घुमावदार व ढलान होने के कारण और भी ख़तरनाक हो जाता है। गड्ढे के कारण कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। जो गड्डे भरे गए हैं, उसके आसपास के वेस्ट मटेरियल को नहीं हटाया गया। जो वाहनों के चलने से अपने आप ही किनारे हो रहे है।विशेष रूप से दो पहिया वाहन के लिए ये वेस्ट मटेरियल ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस सड़क के बनने के साथ ही मरम्मत का कार्य भी पिछले दो वर्ष में ये दूसरी बार किया जा रहा हैं। पर ये रास्ता ठीक ही नहीं हो रहा हैं। दो वर्ष में दो बार मरम्मत होना इस सड़क की गुणवत्ता को प्रदर्शित करता हैं।






