पूर्व बीईओ व सेवा निवृत्त शिक्षक को विदाई दी गई।


पंडरिया-पूर्व विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जीपी बनर्जी व सेवा निवृत्त शिक्षक गढ़ेवाल को नगर के बीआरसीसी भवन में शनिवार को विदाई दी गई। संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया के सहयोग एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन व BRCC अर्जुन चंद्रवंशी की  उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।उक्त विदाई कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ । उसके पश्चात सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर व , खंड स्रोत समन्वयक श्री चंद्रवंशी  एवं उपस्थित संकुल समन्वयकों द्वारा पुष्प गुच्छ एवं गुलाल से कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान  सभी शैक्षिक समन्वयकों  के द्वारा उद्बोधन में अपने-अपने विचार एवं अनुभव को बहुत सरल तरीके से क्रमशः प्रस्तुत किए । साथ ही उपस्थित सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी के द्वारा भी उद्बोधन एवं अपने-अपने विचार को  व्यक्त किए। पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी सर द्वारा पूर्व BEO सेवा कार्यकाल के अनुभव को बहुत ही सुंदर और सहज ढंग से साझा किया गया। उसके पश्चात श्रीफल नारियल,शाल व मोमेंटो से श्री बनर्जी एवं गढ़ेवाल को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान रामानुज ठाकुर, रघुनंदन गुप्ता, ईश्वर तिवारी,राजेंद्र खांडे, भागीरथी चंद्राकर, जनक तिलगाम , काशीराम गोयल, जितेंद्र चंद्रवंशी,हमीदुल्ला खान, उत्तम लॉयल, दिलीप सोनवानी, अशोक पाण्डेय, नारायण कुंभकार , मनमोहन सिंह ठाकुर, कमल सोनी, राम सिंह धुर्वे एवं दुजराम निर्मलकर उपस्थित रहे।