प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने रंगों के महापर्व होली की प्रदेश व क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

अंडा। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने रंगों के महापर्व होली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में श्रीमती साहू ने कहा कि होली भारतीय सभ्यता , संस्कृति और परम्परा का प्रमुख पर्व है। गुलाल के रंग, मिठाइयां और हर्षोल्लास इसके प्रतीक हैं। साथ ही होलिका दहन का पावन पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की भी प्रेरणा देती है।
रमशीला साहू ने कहा कि विविध रंगों और अपनेपन से परिपूर्ण यह पर्व आप सभी छत्तीसगढ़ वासियों के लिए आनंद, खुशी और प्रसन्नता का संवाहक बने।