किरण देव के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू व पूर्व विधायक डा दयाराम साहू ने दी बधाई….किरण देव जैसे अनुभवी, वरिष्ठ, संगठन निष्ठ और कर्मठ नेता को प्रदेश भाजपा की कमान देने से पार्टी सफलता के नए शिखरों को छुएगी

संजय साहू
अंडा। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा युवा भाजपा नेता जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाने पर बधाई देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने कहा कि किरण देव के नियुक्त से प्रदेश भाजपा नया जोश के साथ काम करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में नया मिशाल कायम कर संगठन को और मजबूती प्रदान कर पार्टी को जन जन तक ले जायेंगे ।
पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डा दयाराम साहू कहा कि किरण देव वरिष्ठ,अनुभवी और संगठन क्षमता में कुशल नेता है। विगत तीन दशकों से भाजपा में जिला से लेकर प्रदेश स्तर के तमाम पदों में कार्य कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद 2001 में मध्य बस्तर के जिला भाजयुमो में अध्यक्ष रहे ,उसके बाद 2003 में जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में कुशल नेतृत्व करते हुए मध्य बस्तर की सभी 6 सीटों में भाजपा को एकतरफा जीत दिलाई। वर्ष 2009 में जगदलपुर के महापौर के रूप में अभूतपूर्व कार्य किया, इसके बाद तात्कालिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय जी के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में प्रदेश संगठन में प्रदेश मंत्री रहे , उसी समय मै भी प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष रहा , इसके बाद प्रदेश महामंत्री फिर उनके संगठन क्षमता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उन्हें अपनी टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और विगत विधानसभा चुनाव में जगदलपुर शहर से भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए। पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डा दयाराम साहू ने ने कहा कि ऐसे अनुभवी, वरिष्ठ, संगठन निष्ठ और कर्मठ नेता को प्रदेश भाजपा की कमान देने से पार्टी सफलता के और नए शिखरों को छुएगी।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने श्री किरण देव जी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के लिए संगठन में काम करने का बहुत जगह है और कर्तव्यनिष्ठता के साथ करते रहने से पार्टी एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ा से बड़ा पद आपके काबिलियत ,संगठन कार्य के देखते देते है आज किरण देव जी को पार्टी के प्रति समर्पण का ही पुरस्कार मिला और प्रदेश की संगठन की जिम्मेदारी मिली है जिसके लिए बहुत बहुत बधाई।