पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात, जिला साहू समाज बालोद कर्मा जयंती समारोह में आने का दिया नेवता

अंडा।छत्तीसगढ़के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायपुर मुख्यमंत्री निवास पहुंच पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने सौजन्य भेंट मुलाकात कर बालोद जिला साहू समाज के जिला स्तरीय साहू समाज कर्मा जयंती में शामिल होने का आमंत्रण दिया। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साहू समाज के सामाजिक कार्यक्रम ने शामिल होने बालोद आने का आश्वासन दिया है लेकिन अभी समय तय नहीं किए है साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू साथ कुशलक्षेम के साथ राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा भी हुई, श्रीमती रमशिला साहू के साथ बालोद जिला साहू समाज अध्यक्ष महेन्द्र साहू व तहसील,परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।