सेलुद मंडल कांग्रेस के बूथ/ग्राम इकाई संगठन विस्तार बैठक में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

आज पाटन विधानसभा अंतर्गत सेलूद मंडल में बूथ एवं ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत आज पाटन विधानसभा अंतर्गत सेलूद मंडल के ग्राम ढौर में बैठक रखा गया जहां विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पहुंचकर आगामी संगठन विस्तार की रूपरेखा विस्तार से बताए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ में जितने भी वार्ड है सभी वार्ड से 1 महिला 1 वरिष्ठ कांग्रेस व एक युवा कांग्रेस का जातिगत समीकरण समायोजन करते हुए बूथ इकाई व ग्रामीण इकाई में शामिल करने की बात कही साथ ही वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए सभी क्षेत्रों में सोशल मीडिया का विशेष भूमिका रहता है उसी तारतम्य में सभी बूथ व ग्रामीण इकाई में सोशल मीडिया में सक्रिय लोगों को जोड़कर कांग्रेस के रीति नीति को आम जनमानस तक पहुंचाने की बात कही।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर जी,जिला प्रभारी नमाज खान जी,पूर्व ओ एस डी आशीष वर्मा जी,जवाहर वर्मा जी,ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू जी,महेंद्र वर्मा जी,अश्वनी साहू जी ब्लॉक प्रभारी भुवन साहू जी,देवेंद्र चंद्रवंशी जी,अशोक साहू जी, जगोत्री साहू जी,खिलेश मारकंडे जी,जीतू पटेल जी,थानेश्वर यदु जी,गोपाल देवांगन,विपुल चंद्राकार,नेमचंद्र निर्मलकर जी,प्रभात वर्मा,दीपेश बंजारे,मेघा ठाकुर,लोचन यादव,नीरज सोनी, शत्रुघ्न यादव,संजय यादव,अविनाश मिश्रा,देवनारायण ठाकुर,सोमेश चंद्राकर,धनेश्वर वर्मा,सरफराज अहमद योगेश चंदेल ,सुधीर ठाकुर,रौनक यादव,बंटी एवं ग्राम ढौर सहित सेलुद मंडल व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।