पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेलूद के ग्रामीणों को दी सौगात, विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण…ग्रामीणों ने किया जोशीला स्वागत

पाटन। विकासखंड पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद में रविवार को विकासकार्यों का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया । लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। अध्यक्षता सरपंच खेमीन साहू ने की। विशेष अतिथि जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय , पूर्व ओ एस डी आशीष वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा, किसान नेता राकेश ठाकुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जाग्रति साहू थे।

अतिथियों ने सबसे पहले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौगात दी।
स्वागत भाषण ग्राम पंचायत के सचिव ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र बंछोर, महेश साहू, किशन भारती, रेवा राम, भागवत बंछोर, संजय यादव, त्रिभुवन यदु, राजू बंजारे, किरण सोनवानी, रवि पटेल, गोविंद साहू, सरोज यादव, टिकेश्वर साहू, राधा देवांगन, तान सिंह साहू, देवेंद्र , श्रीमती रेणुका, ठाकुर, अमृत साहू, श्रीमती त्रिवेणी यादव , मन्नू लाल यादव सहित अन्य मौजूद रहे।