पाटन। ग्राम पंचायत चांगोरी में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे। विशेष रूप से जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, सरपंच श्रीमती यामिनी शेखर वर्मा मौजूद थे। सरपंच और पंचों सहित ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद स्वागत प्रतिवेदन पढ़ते हुए सरपंच में विकास कार्यों की जानकारी दी। सभा को पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने संबोधित किया। इस असवर पर अनुज वर्मा, महेंद्र वर्मा, द्वारका प्रसाद वर्मा, दिनेश बघेल एवं समस्त पंचगनी ग्राम पंचायत चांगेरी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

- October 21, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंगोरी के ग्रामीणों को दी सौगात, 60 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- by Ruchi Verma