पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिली अहम जिम्मेदारी, झारखंड राज्य सभा चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त, आज दिल्ली रवाना

रायपुर। ।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक Bhupesh Baghel को कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उन्हें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय शर्मा के साथ झारखंड राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव का पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड में 18 जून को राज्यसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनावी तैयारियों और पार्टी की रणनीति पर नजर रखने के लिए कांग्रेस ने भूपेश बघेल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

सूत्रों के मुताबिक, इस नई जिम्मेदारी के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली रवाना होंगे, जहां से वे आगे चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और राजनीतिक अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

**छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए भी यह गौरव का विषय माना जा रहा है कि राज्य के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है।**